29.8 C
Rudrapur
Saturday, July 5, 2025

रूबी पाल के जन्मदिन पर वार्ड 29 को मिली बड़ी सौगात, विधायक शिव अरोरा ने लगवाया हैंडपंप, पढ़ें पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें


न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। पूर्व पार्षद प्रत्याशी रूबी पाल ने अपने जन्मदिन के मौके पर वार्ड नंबर 29, सुभाष कॉलोनी के लोगों को एक बड़ी राहत दिलाई। लंबे समय से गली में हैंडपंप न होने के कारण स्थानीय निवासियों को पीने के पानी के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। रूबी पाल ने बताया कि उन्होंने यह समस्या विधायक शिव अरोड़ा के समक्ष रखी और एक ही बार कहने पर विधायक जी ने तुरंत गली में हैंडपंप लगवाने की व्यवस्था कर दी। इससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली और अब उन्हें पानी के लिए दूर-दूर नहीं जाना पड़ेगा।

रूबी पाल ने अपने जन्मदिन को जनसेवा के रूप में मनाते हुए विधायक शिव अरोड़ा का आभार जताया और कहा कि वो बिना किसी पद के भी जनता की सेवा करती रहेंगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी जनता को हर संभव मदद मिलती रहेगी और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ वार्ड 29 तक जरूर पहुंचेगा। इस मौके पर मोहल्लेवासियों ने भी रूबी पाल का स्वागत कर उनका आभार जताया। लोगों ने कहा कि भाजपा को ऐसी ही सक्रिय और जनता से जुड़ी नेत्रियों की जरूरत है। रूबी पाल के पति कमल पाल भी निरंतर क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनकर साथ निभा रहे हैं।

रूबी पाल ने कहा कि वह महापौर विकास शर्मा और विधायक शिव अरोड़ा के साथ मिलकर वार्ड 29 के चौमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी। इस दौरान स्वागत करने वालों में कमल पाल, अजय पाल, राजेंद्र पाल, पप्पू पाल, विमल पाल, राजकुमार प्रजापति, पवन पाल, राधा देवी, पूजा, रेनू यशोदा, आरती, मोहम्मद अली, अफसर जहा सभी लोग शामिल थे

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर