31.1 C
Rudrapur
Sunday, July 6, 2025

पंचायत चुनाव: भाजपा प्रत्याशी कोमल चौधरी ने किया नामांकन, कुरैया सीट बनी चुनावी हॉटस्पॉट

अवश्य पढ़ें

सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय में सीधी टक्कर

रुद्रपुर। पंचायत चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन कुरैया सीट से भाजपा प्रत्याशी कोमल चौधरी ने लाल लश्कर के साथ अपना नामांकन दाखिल किया।
उनके अलावा अन्य कई प्रत्याशियों ने भी नामांकन किया।नाम वापसी की अंतिम तिथि के बाद चुनाव गति पकड़ लेगा। पंचायत चुनाव में उधम सिंह नगर की पंचायत सदस्य की 17 सीटें हैं जहां भाजपा ने एक सीट को छोड़कर अन्य सभी पर अपने अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनमें से वार्ड 14 कुरैया की सीट सबसे हॉट सीट मानी जा रही है। जहां पिछले दिनों विधायक तिलक राज बेहड ने निर्दलीय प्रत्याशी सरोज सिंह को अपना समर्थन दिया था। वहीं कांग्रेस के युवा चेहरा संदीप चीमा भी इसी सीट पर ताल ठोंक चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यह मामला त्रिकोणीय होगा। आज नामांकन से पूर्व भाजपा प्रत्याशी कोमल चौधरी के समर्थन में काशीपुर रोड स्थित एक होटल में जनसभा आयोजित की गई। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है और भाजपा इस पंचायत चुनाव में प्रचंड और ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य का लगातार विकास किया जा रहा है और राज्य में भाजपा की सरकार ने अपने 4 साल का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र चौधरी की पत्नी कोमल चौधरी ने कहा कि उनका प्रयास आदर्श पंचायत बनाने का है क्योंकि भाजपा सदैव विकास की सोच रखती है।
उन्होंने कहा कि कुरैया सीट से पूर्व में जितने भी सदस्य रहे उन्होंने जनता के हितों के साथ खिलवाड़ किया है। चौधरी ने कहा कि वह जनता के सहयोग से यदि चुनाव जीतती हैं तो वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगी और उनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की लहर चल रही है और पूरे जनपद में भाजपा की एक तरफ जीत होगी। कोरिया सीट से चुनाव प्रभारी और भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा टिंकू ने कहा कुरैया की इस सीट में रुद्रपुर किच्छा विधानसभा के 10-10 गांव हैं। पुराने जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल में जनता परेशान रही। अब भाजपा प्रत्याशी कोमल चौधरी के रूप में उन्हें एक आशा की किरण नजर आ रही है जो उनके क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिखेंगी। प्रभारी मिश्रा ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है ऐसे में भाजपा प्रत्याशी की जीत विकास को नई गति देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में हर क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं जो जनता के सामने हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जुमलेबाजों की पार्टी है उन्हें विकास कार्यों से कोई लेना देना नहीं है। मिश्रा ने कहा की अन्य सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त होगी और भाजपा प्रत्याशी ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगी।
वहां दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, सुरेश कोली, मोहन तिवारी, शाहखान राजशाही, गोपाल पटेल, राजेश कुमार, बलदेव राज छाबड़ा, हिमांशु शुक्ला, प्रमोद शर्मा, राधेश शर्मा, राजेश जग्गा, रचित सिंह, गोपी सागर, हरमीत सिंह राठी, चंदन नेगी, श्रवण गुप्ता, मनीष शर्मा धीरेश गुप्ता समेत सैकड़ो समर्थक मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर