spot_img

Rudrapur: कलियर शरीफ में अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने दी हाजिऱी, चादर पेश कर मांगी मुल्क और प्रदेश की खुशहाली की दुआ

अवश्य पढ़ें

spot_img

हरिद्वार/कलियर। उत्तराखंड सरकार के अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने शुक्रवार को सूफी संत हजऱत साबिर पाक की पावन दरगाह कलियर शरीफ में हाजिऱी दी। इस दौरान उन्होंने दरगाह पर चादर पेश की और मुल्क व प्रदेशवासियों की अमन, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ मांगी।फरजाना बेगम के आगमन पर दरगाह कमेटी द्वारा पारंपरिक अंदाज़ में ससम्मान स्वागत किया गया। चादरपोशी के बाद उन्होंने दरगाह परिसर में आयोजित विशेष दुआ कार्यक्रम में भाग लिया।
इस मौके पर उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने कहा कि यह केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव है। यह दरगाह एक ऐसा स्थान है जहां हर मज़हब और तबक़े के लोग बिना किसी भेदभाव के आस्था लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि वह सीएम पुष्कर सिंह धामी की विशेष रूप से आभारी हैं, जिनके नेतृत्व में उत्तराखंड में धार्मिक समरसता, सामाजिक भाईचारा और सम्मान की भावना को निरंतर बल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की सोच—’विकास सबका, सम्मान हर एक का— प्रदेश के सामाजिक ताने-बाने को और अधिक मजबूत बना रही है। यह सोच उत्तराखंड को सौहार्दपूर्ण और समावेशी समाज की ओर अग्रसर कर रही है।
इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान उनके साथ आयोग व शासन के कई अधिकारी भी मौजूद रहे। इसमें अल्पसंख्यक आयोग विभाग के सचिव जे.एस. रावत, आयोग सदस्य नफीस अहमद (देहरादून), जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी इप्सिता रावत और आयोग सचिव शमा परवीन शामिल थीं। साथ ही अकरम जी, रहीस जी, तालिब जी सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग भी इस मौके पर उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर