spot_img

Rudrapur: अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने जनसंवाद में की ईमानदार प्रत्याशियों के समर्थन की अपील

अवश्य पढ़ें

spot_img

महिलाओं को सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

रुद्रपुर। जिला पंचायत क्षेत्र-15 के दोपहरिया खमरिया और वार्ड संख्या-14 कुरैया क्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने बंटी खुराना (प्रत्याशी – जिला पंचायत क्षेत्र-15) और कोमल चौधरी (प्रत्याशी – वार्ड -14) के पक्ष में वोट देने की अपील की।
फरजाना बेगम ने कहा कि दोनों प्रत्याशी ईमानदार, साफ-सुथरी छवि वाले हैं और गांव के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि इनकी जीत से क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी।
बैठक में फरजाना बेगम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही योजनाएं आज ज़मीनी स्तर तक पहुंच रही हैं।
महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में राज्य सरकार प्रभावी कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी सोच “सबका साथ, सबका विकास” का संकल्प इन योजनाओं के केंद्र में है।
फरजाना बेगम ने उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता (UCC) को एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा:UCC कानून महिलाओं को समान अधिकार देने के साथ न्यायपूर्ण, समरस और एकजुट समाज की नींव रखता है।
अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हर वर्ग के हित में समर्पण और संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं। फरजाना बेगम ने कहा कि उत्तराखंड आज सामाजिक न्याय और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर