spot_img

New Delhi: स्वास्थ्य कारणों से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, राष्ट्रपति को सौंपा पत्र

अवश्य पढ़ें

spot_img

नई दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सौंपते हुए कहा कि वे चिकित्सकीय सलाह और स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने के चलते यह निर्णय ले रहे हैं। इस्तीफा तत्काल प्रभाव से लागू माना गया है।

धनखड़ ने अपने पत्र में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 67(a) के तहत इस्तीफा सौंपा है। उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्रिपरिषद के सहयोग व मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

बता दें कि उपराष्ट्रपति पद पर उनका कार्यकाल 2027 तक था। उनके अचानक इस्तीफे से देश की राजनीतिक गतिविधियों में हलचल देखी जा रही है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर