38.1 C
Rudrapur
Sunday, April 26, 2026

जन्मभूमि इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई बसंत पंचमी…पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट रुद्रपुर। बसंत पंचमी का पर्व जन्मभूमि इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया। सबसे  पहले पूजा का आयोजन किया गया ,जिसमें विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर सुमित रॉय अपने परिवार सहित व विद्यालय के प्रधानाचार्य  रशपाल सिंह के साथ पूजा अर्चना में प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यालय के  नितीश कुमार, अनिल, गंगा राम,श्रीमती सुमित्रा , श्रीमति सोनाली ,श्रीमति दीपिका , श्रीमति नीलम गंगवार, नीलम कोरी , संगीता मलिक श्रीमती संगीता राठौर, पूजा , तारा, ज्योति,श्रीमती ज्योति ,श्रीमती सरिता,श्रीमती ममता दास, महाश्वेता, प्रकाश ,श्रीमती नीतू ,श्रीमती रितु, ममता ,श्रीमती ममता दिवाकर  ,श्रीमती लक्ष्मी व विद्यालय के कर्मचारी सुनीता , संगीता , आशा , के साथ साथ विद्यालय के समस्त अभिभावक गण उपस्थित हुए। बसंत पंचमी के पर्व पर विद्यालय के प्रबंधक सुमित राय ने बताया की किस प्रकार छात्र-छात्राओं के जीवन में बसंत पंचमी का महत्व है ।आज के दिन मां सरस्वती की पूजा आराधना की जाती है, ताकि ज्ञान और बुद्धि का विकास हो सके। बसंत पंचमी के मौके पर विद्यालय के बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इससे पूर्व विद्यालय से एक रैली भी निकल गई जो कैंप के विभिन्न मार्गो से होती हुई विद्यालय के प्रांगण में संपन्न हुई। बसंत पंचमी के मौके पर विद्यालय में मिष्ठान भी वितरित किया गया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर