33.1 C
Rudrapur
Sunday, April 26, 2026

नेत्रदान कर अमर हुई कैलाश रानी खुराना की आंखें….पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट रुद्रपुर। शहर के व्यापारी विनोद खुराना ,सुशील खुराना और राजीव खुराना की माता श्रीमती कैलाश रानी खुराना का गत रात्रि निधन हो गया। जिस पर उनके परिजनों ने भारत विकास परिषद शाखा के वरिष्ठ सदस्य राजकुमार खनिजों और पंकज बांगा से संपर्क कर अपनी माता के नेत्रदान की इच्छा जताई। जिस पर खुराना परिवार की इच्छा का सम्मान करते हुए भारत विकास परिषद के सदस्यों ने मुरादाबाद के सीएल गुप्ता मेमोरियल अस्पताल से संपर्क किया। जिसके चलते आज सीएल गुप्ता मेमोरियल अस्पताल से नेत्र विशेषज्ञों की टीम आई और उन्होंने स्वर्गीय कैलाश रानी खुराना के नेत्रों का प्रत्यारोपण किया। श्री खनिजो और श्री बांगा ने कहा कि नेत्रदान महादान है ऐसे में श्रीमती खुराना ने  नेत्रदान कर एक महान कार्य किया है और अब उनकी आंखें अमर हो गई हैं। जो किसी अन्य व्यक्ति को रोशनी देगी ।खुराना परिवार के इस प्रयास की सभी ने सराहना की और श्रीमती खुराना के निधन पर शोक व्यक्त किया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर