27.3 C
Rudrapur
Thursday, July 23, 2026

वाहन चैकिंग के दौरान स्मैक तस्कर गिरफ्तार

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,नानकमत्ता। पुलिस ने चैकिंग के दौरान नानक सागर तिराहे के पास एक युवक को 7.75 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान संदीप सिंह उर्फ सनी पुत्र संतोख सिंह निवासी ग्राम कल्याणपुर, नानकमत्ता के रूप में हुई है।
एसओ उमेश कुमार ने बताया कि प्रतापपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र पंत, गिरीश चंद्र और राजकुंवर सिंह पुलिस टीम के साथ बेराज से आगे नानकमत्ता की ओर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 7.75 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक खेमपुर निवासी एक व्यक्ति से खरीदकर लाया था। पुलिस ने आरोपी की बाइक को सीज कर दिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर