14 C
Rudrapur
Tuesday, February 24, 2026

विज्ञान, कला और संस्कृति का भव्य संगम: ‘एक्सप्लोरिका 2025’ का बड़े स्तर पर सफल आयोजन

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,सितारगंज। सितारगंज स्कॉलर्स वैली इंटरनेशनल स्कूल में ‘एक्सप्लोरिका 2025’ का बड़े स्तर पर सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विज्ञान प्रदर्शनी, कला एवं संस्कृति (Science Exhibition + Art + Culture) का विशेष संगम रहा। कार्यक्रम की सफलता भी बड़े स्तर पर सामने आयी, अभिभावकों तथा उपस्थित गणमान्य लोगों ने इसे अत्यंत सराहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपकार सिंह बल (ब्लॉक प्रमुख, सितारगंज) एवम वशिष्ठ अतिथि ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह (चीकाघाट )उपस्थित रहे,कार्यक्रम के लिए उच्च-प्रोफ़ाइल निर्णायक मंडल भी उपस्थित रहे।
जिसमे डॉ. बृजेश दुबे (सीबीएसई रिसोर्स पर्सन/ प्रधानाचार्य, नालंदा रेजिडेंशियल स्कूल, किच्छा), संदीप नथानी (प्रधानाचार्य, माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, रुद्रपुर) तथादेवांशु शर्मा (एआई रिसर्च इंजीनियर, देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार)
शामिल रहे और उन्होंने निर्णायको की भूमिका निभाई।प्रबंधक पलविंदर सिंह औलख ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय के प्रबंधक ने समस्त अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई दी। वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कमलजीत कौर औलख ने उपस्थित सभी लोगों का स्वागत करते हुए आयोजन के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके पश्चात सरस्वती वंदना, स्वागत गीत तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्किट में अंधविश्वास/मिथकों को तोड़कर विज्ञान और वास्तविकता पर विश्वास का संदेश दिया गया, जिसे उपस्थित अभिभावकों ने खूब सराहा।विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों ने अपने-अपने वैज्ञानिक प्रोजेक्ट्स/मॉडल्स प्रस्तुत किए। विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और प्रस्तुति कौशल की प्रशंसा की। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों/विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।वहाँ कॉर्डिनेटर भूपेंद्र सिंह,एकेडमी कॉर्डिनेटर उत्तम तिवारी,वाईस कॉर्डिनेटर सुखवंत कौर,एक्टिविटी इंचार्ज सिमरनजीत कौर,साइंस एच ओ डी कविता भट्ट,अमित भट्ट,मनप्रीत कौर,ममता बोरा,पुष्पा शर्मा,सुमन ओली,दिशा शर्मा,पिंकी,शिखर सक्सेना,हरमनदीप कौर,अर्शदीप सिंह,जानकी रावत,नेहा ख़ान,हेमा भट्ट,रमन संधू,अदीबा,एकता बोरा,नवनीत कौर,सुषमा सरकार,लवप्रीत कौर आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर