26 C
Rudrapur
Thursday, March 12, 2026

हल्द्वानी से तीन शहरों के लिए शुरू हुई हेली सेवा, CM ने दिखाई हरी झंडी…..पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट हल्द्वानी से कुमाऊं के तीन शहरों के लिए आज से हवाई सेवा शुरू हो गई है। गौलापार हेलीपैड से चंपावत, पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के लिए आज से उड़ान सेवा के अंतर्गत हवाई सेवा शुरू हुई है। सीएम धामी ने वर्चुअल रूप से हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाई।

CM ने दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को वर्चुअल रूप से इस हवाई सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान लालकुआं विधायक मोहन बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी मौजूद रहे।

यहां देखें किराया सूची

हवाई सेवा संचालन करने वाली हेरिटेज एविएशन के मुताबिक सात सीटर हेलीकॉप्टर प्रतिदिन दो उड़ाने हल्द्वानी से शुरू करेगा। जिसमें हल्द्वानी से चंपावत का किराया 2500 रुपए होगा। वहीं हल्द्वानी से पिथौरागढ़ का 3000 रुपए और हल्द्वानी से मुनस्यारी का किराया 3500 रुपए रखा गया है। हेली सेवा के शुरू होने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर