18.9 C
Rudrapur
Tuesday, February 17, 2026

विदाई समारोह में छात्रों को मिली आर्थिक सहायता, उच्च शिक्षा के लिए बढ़ाया उत्साह

अवश्य पढ़ें


न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर – खेड़ा स्थित सुपर इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कमला नेहरू योजना के तहत छात्र-छात्राओं को चेक वितरित किए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ ने कहा की शिक्षा के क्षेत्र में छात्र-छात्राएं एक नया मुकाम बना रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने शिक्षा को लेकर अनेक योजनाएं चला रखी हैं जिसका लाभ छात्रों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कोई भी युवा शिक्षा से अछूता न रहे क्योंकि शिक्षा से ही आज का युवा नहीं ऊंचाइयों को छू सकता है बिना शिक्षा के बिना सब कुछ अधूरा है।उन्होंने कहा कि कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के इस विदाई समारोह कार्यक्रम में कमला नेहरू योजना के तहत बच्चों को चेक वितरित किए जा रहे हैं ताकि वह उच्च शिक्षा भी ग्रहण कर सके।

इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता , वरिष्ठ भाजपा नेता वेद ठुकराल,,कस्तूरी लाल तागरा, विजय सहित चेक प्राप्त करने वाली छात्रों में मुस्कान, सादियां, नूरानी, सना, परवीन, आसरा थे। श्री दत्ता और श्री तागरा और अजय गोस्वामी ने छात्र-छात्राओं से साक्षात्कार भी किया और विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने छात्रों को सफलता के टिप्स भी दिए और बताया की किस प्रकार से शिक्षा प्राप्त कर युवा अपने भविष्य का निर्माण कर सकता है।इस अवसर पर रजनी लोहानी ,चंदन कुमार, सोनू रस्तोगी, अंजलि गंगवार, रंजीत पाल, रेखा रानी, पूनम मंडल, सुनीता आर्य ,प्रीति रानी, पूनम शर्मा, भीम सिंह, मंजू भारती, रेणुका, फिजा, लक्ष्मी, फरहा ,फिरदौस, शोभा ,काजल पाल, शिरीन, कमलेश, नूरी, पुष्पा, आलिया आदि मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर