29.9 C
Rudrapur
Tuesday, February 24, 2026

देहरादून स्टेशन पर शंटिंग में बड़ी चूक: नंदा देवी एक्सप्रेस के चार पहिए उतरे पटरी से

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,देहरादून। सोमवार शाम देहरादून रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नंदा देवी एक्सप्रेस में लगे अतिरिक्त कोच के चार पहिए पटरी से उतर गए। घटना शाम करीब साढ़े छह बजे प्लेटफार्म नंबर पांच पर शंटिंग के दौरान हुई, जब ट्रेन पीछे की ओर जाते हुए दीवार से टकरा गई। जानकारी के अनुसार, रूट से लौटने के बाद ट्रेन में कुल 11 अतिरिक्त कोच लगाए गए थे, जिनमें से 10 को खड़ा करने के लिए प्लेटफार्म पर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान शंटिंग मास्टर की ओर से लोको पायलट को पीछे की सही दूरी की जानकारी नहीं दी गई।

नतीजतन ट्रेन दीवार से टकरा गई और एक कोच के चार पहिए पटरी से उतर गए। घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और मुरादाबाद मंडल से जांच के लिए टीम बुला ली गई है। प्राथमिक स्तर पर लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार शंटिंग मास्टर के नशे में होने की बात भी सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है। हादसे के कारण रेल संचालन भी प्रभावित हुआ। मसूरी एक्सप्रेस, कुंभ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें देरी से रवाना हुईं। पटरी से उतरे कोच को हटाने के लिए हरिद्वार से विशेष रिलीफ ट्रेन बुलाई गई। देर रात तक कोच को उठाने और ट्रैक को बहाल करने का कार्य जारी रहा। रेलवे ने घटना को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इस लापरवाही ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर