spot_img

Rudrapur: मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, 70 हजार परिवारों के समर्थन की रखी शर्त

अवश्य पढ़ें

spot_img

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने समर्थन दिया। इस दौरान कार्यकत्रियों ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नाम संबोधित ज्ञापन ठुकराल को सौंपकर अपनी मांगों को कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग की।

ज्ञापन में संगठन ने कहा कि लंबे समय से मांगों को लेकर आश्वासन मिलने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में संगठन ने निर्णय लिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उसी राजनीतिक दल को समर्थन दिया जाएगा, जो उनकी मांगों को अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगा।

कार्यकत्रियों की प्रमुख मांग है कि सरकार बनने के एक माह के भीतर उनका मासिक मानदेय 19 हजार से बढ़ाकर 24 हजार रुपये किया जाए। इसके साथ ही आंदोलन के दौरान काटे गए मानदेय की पूरी धनराशि वापस की जाए।

संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि कांग्रेस दोनों मांगों को स्वीकार कर लिखित आश्वासन देती है और घोषणा पत्र में शामिल करती है तो आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड और उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ से जुड़ी करीब 70 हजार कार्यकत्रियां और उनके परिवार कांग्रेस को समर्थन देंगे।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कार्यकत्रियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचाया जाएगा।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी, सुशीला खत्री, विमला कोहली, ममता बादल, अनीता सिंह सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर