28 C
Rudrapur
Thursday, April 2, 2026

गैस वितरण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, डीएम ने एजेंसी प्रबंधकों के साथ की बैठक

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला सभागार में गैस एजेंसी प्रबंधकों के साथ बैठक कर गैस वितरण व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गैस डिलीवरी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने चेतावनी दी कि बिना सिलेंडर डिलीवर किए उपभोक्ताओं के मोबाइल पर डिलीवरी का गलत मैसेज भेजे जाने की शिकायत मिलने पर संबंधित ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि पूर्ति निरीक्षकों के माध्यम से गैस गोदामों के स्टॉक की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने गैस एजेंसी प्रबंधकों को निर्देशित किया कि गैस बुकिंग के बाद निर्धारित समय सीमा में उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी दी जाए और गोदाम या एजेंसी से सीधे सिलेंडर वितरण न किया जाए। साथ ही पारदर्शिता बनाए रखने और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने पर जोर दिया। डीएम ने आम जनता से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कालाबाजारी में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चंद्र तिवारी ने बताया कि जनपद में घरेलू और व्यावसायिक गैस की उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च तक घरेलू गैस का दैनिक वितरण 11,616 सिलेंडर रहा, जबकि 9,392 सिलेंडर शेष हैं। वहीं व्यावसायिक गैस का वितरण 404 और 1,366 सिलेंडर शेष हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय सहित गैस एजेंसी प्रबंधक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जबकि तेल कंपनियों के प्रतिनिधि वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

रुद्रपुर । खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर