न्यूज प्रिन्ट, बाजपुर। जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और पुलिसिंग की व्यवस्था पर नजर रखने के लिए एसएसपी मणिकांत मिश्रा लगातार सक्रिय हैं। इसी क्रम में 27/28 नवंबर की मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे एसएसपी अचानक कोतवाली बाजपुर पहुंचे और औचक निरीक्षण किया।
थाना परिसर का लिया जायजा

इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण कर पुलिस की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। साथ ही कोतवाली में मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सतर्कता और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश
एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराध नियंत्रण, प्रभावी पुलिसिंग और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य करने पर जोर दिया।





