35.8 C
Rudrapur
Friday, May 22, 2026

केदारनाथ धाम के रावल ने सीएम धामी से की मुलाकात, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, देहरादून। पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को रावल भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान रावल ने भगवान केदारनाथ का आशीर्वाद और प्रदेश की समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत करते हुए केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सरकार तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

बैठक में आगामी यात्रा सीजन को सुचारु और व्यवस्थित बनाने की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए यात्रा प्रबंधन, आधारभूत सुविधाओं और संचालन व्यवस्था को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर