spot_img

Rudrapur : विधायक शिव अरोरा की बड़ी सौगात, 3.83 करोड़ से बनेंगी 9 किमी सड़कें

अवश्य पढ़ें

spot_img

15 साल से जर्जर भूरारानी-छतरपुर रोड की बदलेगी तस्वीर

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। विकास कार्यों को गति देते हुए शिव अरोरा ने क्षेत्रवासियों को 3.83 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों के निर्माण की सौगात दी है। गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि कुल 9 किलोमीटर लंबी चार प्रमुख सड़कों का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा।

इन परियोजनाओं में सबसे अहम भूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग है, जिसके लिए 2.47 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। लगभग 5 किलोमीटर लंबा यह मार्ग करीब 50 हजार लोगों को जोड़ता है और पिछले 15 वर्षों से जर्जर स्थिति में था। विधायक ने कहा कि जल्द ही इसका टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

इसके अलावा मानूनगर से महतोष मोड़ होते हुए अलखदेवी तक 1.5 किलोमीटर सड़क के पुनर्निर्माण के लिए 45.51 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। मुकरदपुर आंतरिक मार्ग के निर्माण हेतु 32.42 लाख रुपये और केशवपुर में मुख्य मार्ग से श्मशान तक 1.9 किलोमीटर सड़क के लिए 57.90 लाख रुपये की स्वीकृति भी मिल चुकी है।

विधायक ने कहा कि इन सभी सड़कों का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर क्षेत्र की कनेक्टिविटी और सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनके कार्यकाल में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सड़क निर्माण को प्राथमिकता दी गई है।

पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से रुद्रपुर में विकास कार्य लगातार आगे बढ़ रहे हैं और आने वाले समय में भी कई योजनाओं को जमीन पर उतारा जाएगा।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर