न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्य बाजार स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समतामूलक समाज की स्थापना और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब द्वारा दिया गया संविधान देश के हर नागरिक को समानता का अधिकार प्रदान करता है और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा को प्रगति का आधार बताया था, इसलिए उनके “शिक्षित बनो” के संदेश को आत्मसात करना आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों में भी भाग लिया और श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे और पूरे आयोजन में बाबा साहेब के विचारों को याद किया गया।
खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 98376 11839


