26.9 C
Rudrapur
Wednesday, April 15, 2026

काशीपुर में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट काशीपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महाराणा प्रताप चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहेब को नमन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन महानगर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

अलका पाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और कर्तव्य प्रदान किए हैं, जो भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि आज भी समाज को बाबा साहेब के विचारों को अपनाने की आवश्यकता है।

एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर की विचारधारा सदैव प्रासंगिक रही है और आगे भी रहेगी। उन्होंने उन्हें वंचित और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाला महान व्यक्तित्व बताया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी डॉ. अंबेडकर को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए उनके योगदान को याद किया और समानता के संदेश को आगे बढ़ाने की बात कही।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम के बाद अंबेडकर शोभा यात्रा का कांग्रेस कमेटी काशीपुर द्वारा स्वागत भी किया गया।

खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 98376 11839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर