28 C
Rudrapur
Monday, April 20, 2026

सोना चांदी की खरीद के लिए स्वास्तिक ज्वेलर पर उमड़ी भरी भीड़

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रुद्रपुर सराफा बाजार पूरे दिन रौनक से भरा रहा।
तृतीया तिथि शुरू होते ही सुबह से ही शहर के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमडऩे लगी। लोग इस शुभ अवसर पर सोना-चांदी खरीदने के लिए बड़ी संख्या में ज्वेलर्स की दुकानों पर पहुंचे।
स्वस्तिक ज्वैलर्स के स्वामी अंकित अग्रवाल ने बताया कि इस बार सोना और चांदी के दामों में आई हल्की गिरावट ने ग्राहकों की रुचि और बढ़ा दी है। त्योहार के दिन अधिक भीड़ से बचने के लिए कई लोगों ने पहले ही एडवांस बुकिंग करा ली थी, जिसके चलते बाजार में एक-दो दिन पहले से ही खरीदारी का माहौल बना हुआ था। अंकित अग्रवाल ने बताया कि रुद्रपुर के अलावा देहरादून में करीब 1100 छोटे और बड़े ज्वेलर्स ने अक्षय तृतीया के लिए विशेष तैयारियां की थीं। स्वस्तिक ज्वैलर्स के स्वामी अंकित अग्रवाल ने बताया कि


ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मेकिंग चार्ज में छूट, उपहार और विभिन्न ऑफर्स दिए गए। कई दुकानों पर ग्राहकों की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले काफी अधिक देखी गई। वही देहरादून में भी पलटन बाजार, धामावाला बाजार, झंडा बाजार, प्रेमनगर और राजपुर रोड जैसे प्रमुख क्षेत्रों में दिनभर खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। ग्राहकों ने अपनी पसंद के अनुसार पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन के आभूषण खरीदे, वहीं चांदी की मूर्तियों और धार्मिक वस्तुओं की मांग भी बढ़ी हुई नजर आई।


ज्वेलर्स का कहना है कि अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना जाता है, इसलिए इस दिन बिना पंचांग देखे भी खरीदारी और नए कार्यों की शुरुआत की जाती है। इसी वजह से लोग इस दिन निवेश के रूप में सोना-चांदी खरीदना शुभ मानते हैं। व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि त्योहार के चलते बाजार में आई यह रौनक आगे भी बनी रहेगी और आने वाले दिनों में कारोबार में और वृद्धि होगी।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर