32.1 C
Rudrapur
Thursday, May 14, 2026

अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

अवश्य पढ़ें

रुद्रपुर में भव्य आयोजन, कई गणमान्य अतिथि होंगे शामिल

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। में ब्राह्मण महासभा की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के अवसर पर 19 अप्रैल 2026 को भगवान परशुराम महादेव देवालय, आवास विकास, जगतपुरा रोड पर आयोजित किया जाएगा। महासभा के अध्यक्ष मुकेश वशिष्ठ, महामंत्री डॉ. संजीव शर्मा, नितिन कौशिक, डॉ. राहुल भारद्वाज और धीरू त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 9 बजे अभिषेक से शुरू होगा। इसके बाद 10 बजे हवन-यज्ञ, 11 बजे प्रतिभा सम्मान समारोह और 12 बजे प्रसाद वितरण व भंडारा आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली लोगों को मंच पर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट, अति विशिष्ट अतिथि विधायक शिव अरोड़ा, विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन मीना शर्मा और कार्यक्रम अध्यक्ष महापौर विकास शर्मा मौजूद रहेंगे। बैठक में देव मेनन, नवीन नैनवाल, संदीप मिश्रा, इंद्रेश मिश्रा, गजानंद शर्मा और देवेंद्र चतुर्वेदी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी लोगों से कार्यक्रम में अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर