न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर/ऋषिकेश। उत्तराखंड स्टेट म्यू माई चैम्पियनशिप में ऑक्सफोर्ड एकेडमी, रुद्रपुर के चार विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नेशनल लेवल चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है।
प्रतियोगिता में योगेन्द्र यादव (कक्षा 11) ने स्वर्ण पदक, अमन राठौर (कक्षा 11) ने रजत पदक तथा हर्षित यादव एवं अरुण राठौर (कक्षा 10) ने कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया।
इन विद्यार्थियों ने मुख्य कोच सी.के. जोशी के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता पर विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा विद्यार्थियों, कोच और अभिभावकों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कोच सी.के. जोशी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है और इससे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर प्राप्त किए जा सकते हैं।
विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों, प्रधानाचार्य के.एस. नेगी, उप प्रधानाचार्य सी.एम. जोशी सहित शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


