35.1 C
Rudrapur
Wednesday, May 13, 2026

सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा: पुलिस ने शहर में रैली का आयोजन किया

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर, 12 मई 2026: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के नेतृत्व में पुलिस ने शहर में विशाल ‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’ रैली का आयोजन किया। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों में यातायात नियमों का पालन और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। रैली की शुरुआत पुलिस मुख्यालय से हुई, जहां एसएसपी ने सभी अधिकारियों और जवानों को नियमों के पालन और समाज में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस मुख्यालय से प्राप्त मोटरसाइकिल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख चौराहों जैसे डीडी चौक, त्रिशूल चौक और नैनीताल रोड से होकर गुजरी। विशेष आकर्षण रहा जब बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों को फूल मालाओं से स्वागत करते हुए हेलमेट पहनाया गया, ताकि भविष्य में सभी सुरक्षित रहें।

रैली में जनता को निम्नलिखित सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई:

  • दोपहिया वाहन में हेलमेट अनिवार्य और तीन सवारी न बैठाएं।
  • चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करें।
  • शराब पीकर वाहन न चलाएं और गति सीमा का पालन करें।
  • कम उम्र के बच्चों को वाहन न चलाने दें।
  • दुर्घटना के समय घायलों की मदद करने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने की जानकारी दी गई।

एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि यातायात नियम हमारी सुरक्षा के लिए हैं। पुलिस का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और हर नागरिक की यात्रा को सुरक्षित बनाना है।

इस जागरूकता रैली में जिले के विभिन्न थानों और पुलिस कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर