42.6 C
Rudrapur
Tuesday, May 26, 2026

महापौर जनता के द्वार शिविर में उमड़ी भारी भीड़, सैकड़ों लोगों की समस्याओं का हुआ मौके पर समाधान

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। रुद्रपुर में नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे ‘महापौर जनता के द्वार’ अभियान के तहत रम्पुरा स्थित चौरासी घंटा मंदिर परिसर में बहुद्देशीय जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वार्ड संख्या 21 से 24 तक के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और विभिन्न विभागों से जुड़ी अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

सुबह से ही शिविर में लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक जारी रही। नगर निगम, बिजली विभाग, जल संस्थान, समाज कल्याण, श्रम विभाग, आयुष्मान योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा सहित कई विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सेवाएं उपलब्ध कराईं। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, पेंशन, बिजली-पानी, सफाई व्यवस्था और अन्य जनसमस्याओं से जुड़े मामले प्रमुख रूप से सामने आए।

महापौर विकास शर्मा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और कई शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया। कुछ मामलों में संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। दिव्यांग ओम नारायण को व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के निर्देश भी मौके पर ही दिए गए।

महापौर ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सुविधाओं को सीधे जनता तक पहुंचाना है, ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने बताया कि आगे भी वार्ड स्तर पर ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे।

नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे ने कहा कि यह पहल जनता को राहत देने और समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिनमें कई लोगों ने मौके पर समाधान मिलने पर संतोष व्यक्त किया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर