43.6 C
Rudrapur
Wednesday, June 10, 2026

महंत गौरव अग्रवाल के सान्निध्य में बालाजी दरबार का आयोजन, भक्तिरस में डूबा क्षेत्र

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,दिनेशपुर। श्री बालाजी मंडल दिनेशपुर के महंत श्री गौरव अग्रवाल, पुत्र स्वर्गीय श्री राजेंद्र अग्रवाल जी के सान्निध्य में श्री बालाजी महाराज का भव्य एवं विशाल दरबार श्री बालाजी मंदिर, दिनेशपुर में श्री मनोज श्रीवास्तव एवं श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव (लखनऊ वालों) के सौजन्य से श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सजाया गया, जहाँ दूर-दराज से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने अपनी-अपनी हाजिरी लगाई एवं भजनों का भरपूर आनंद लिया।

दरबार का शुभारंभ विधिवत रूप से ज्योत प्रज्वलित कर श्री गुरु वंदना, श्री गणेश वंदना, श्री प्रेतराज सरकार की आरती, श्री हनुमान चालीसा एवं “आज मंगलवार है, महावीर का वार है” भजन के साथ किया गया। इसके पश्चात दरबार में पहुंचने पर महंत श्री गौरव अग्रवाल जी का भक्तों द्वारा फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

महंत श्री गौरव अग्रवाल जी ने “बालाजी सुनो एक अर्ज़ी है, संजीवन बूटी ला देना” तथा “ओ जाने वाले ज़रा रुक जाना, बाबा का जयकारा ले ले” जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की मधुर स्वर लहरियों पर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते नजर आए।

दरबार में धूपड़े की सेवा सरदार मनजीत सलूजा द्वारा प्रदान की गई। इसके पश्चात महंत जी पर दूत महाराज का आवाहन हुआ, जहाँ उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने दूत महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसी दौरान दरबार में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद मित्तल, वरिष्ठ बाबा भक्त गगन वाधवा एवं समाजसेवी सर्वेश मौर्य भी उपस्थित हुए। दरबार में आगमन पर वरिष्ठ बाबा भक्त श्री हरिचरण सिंह जी द्वारा उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। उनके आगमन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा उन्होंने भी श्री बालाजी महाराज के दरबार में अपनी हाजिरी लगाकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

वहीं भजनों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए शिव कुमार ने “श्री राम जय राम जय जय राम”, लवी अरोड़ा ने “जैसा चाहो मुझको समझना”, अजय जायसवाल ने “दुनिया से मैं हारा तो आया तेरे द्वार”, बिट्टू अरोड़ा ने “इतनी कृपा बालाजी बनाए रखना”, पवन खेड़ा ने “ज़रा घूमने तो घाटे चलिए” तथा कृष्ण छाबड़ा ने “बालाजी मेरे बालाजी मेरे” जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया।

इसके उपरांत बाबा का पच्चीसा हुआ तथा श्री सीताराम जी, श्री बालाजी महाराज एवं श्री भैरव बाबा की भव्य आरती संपन्न हुई। आरती के छींटे देने एवं बाबा को भोग अर्पित करने के पश्चात श्रद्धालुओं के मध्य प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर बिट्टू ग्रोवर, विजय चिलाना, आयुष अरोड़ा, आशीष सिंघल, लवी अरोड़ा, अजय जायसवाल, शिव कुमार, सतीश कुमार, राम अवतार गुप्ता, मुकेश श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, पंडित बिजेंद्र कौशिक, हरिचरण सिंह, अमन श्रीवास्तव, अंश अरोड़ा, बिट्टू अरोड़ा, एडवोकेट सौरभ अग्रवाल, सुरेश मित्तल, कृष्ण छाबड़ा, रोहन भटनागर, सत्यम जायसवाल, आंटू रस्तोगी, उमाशंकर एवं सोनू कोली सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर