12 से 14 जून तक होंगे कार्यक्रम, प्रदर्शनी और लगेंगे जन कल्याण शिविर
न्यूज प्रिन्ट, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में उत्तराखंड में 12 से 14 जून तक राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इन कार्यक्रमों में प्रदर्शनी, जनकल्याण शिविर और जनसंवाद कार्यक्रम शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विकासखंडों में जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें आयुष्मान भारत, पीएम सूर्य घर योजना, लखपति दीदी सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया जाएगा।
इसके साथ ही 12 जून को सभी जनपदों में जिला स्तरीय प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी और सरकार की उपलब्धियों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा।
प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में संवाद कार्यक्रम आयोजित कर जनता एवं विभिन्न वर्गों के साथ सीधा संवाद करेंगे।


