39.4 C
Rudrapur
Tuesday, June 23, 2026

उत्तरांचल पंजाबी महासभा को मिला नया नेतृत्व, नई टीम की घोषणा

अवश्य पढ़ें

हरीश जल्होत्रा बने कुमाउ के अध्यक्ष, राजकुमार फुटेला बने महासचिव

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पुनर्गठन एवं पुनर्संरचना की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार को कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा की अध्यक्षता में गठित कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापक विचार-विमर्श के बाद महासभा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

गौरतलब है कि 11 मई को कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के आवास पर आयोजित बैठक में महासभा के पुनर्गठन के लिए एक कोर कमेटी का गठन किया गया था। इसके बाद कमेटी ने विभिन्न बैठकों के माध्यम से संगठनात्मक ढांचे पर मंथन किया और सर्वसम्मति से नई टीम के नामों को अंतिम रूप दिया।

कोर कमेटी की संस्तुति पर हरिद्वार निवासी करण मल्होत्रा को उत्तरांचल पंजाबी महासभा का अध्यक्ष, रुद्रपुर के राजकुमार फुटेला को महासचिव, देहरादून के पंकज मैसोन को गढ़वाल अध्यक्ष तथा रुद्रपुर के हरीश जल्होत्रा को कुमाऊं अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा कोटद्वार के अनिल भोला और गदरपुर के राजेश डाबर को उपाध्यक्ष, देहरादून के पी.एस. कोचर को कोषाध्यक्ष, रुड़की के संजय अरोरा एवं काशीपुर के मुकेश चावला को सचिव तथा बलदेव पराशर को देहरादून महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद उपस्थित सदस्यों ने पंजाबी समाज की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महासभा के निवर्तमान अध्यक्ष राजीव घई को समाज के प्रति उनके योगदान के लिए पगड़ी और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजीव घई ने समाज के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए भावुक शब्दों में अपनी बात रखी।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंजाबी समाज को एकजुट होकर प्रदेश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन समाज के उत्थान और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि महासभा के पुनर्गठन की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। उन्होंने प्रदेश और देश के विकास में पंजाबी समाज के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज हमेशा राष्ट्र सेवा में अग्रणी रहा है और आगे भी यह परंपरा जारी रहेगी।

कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री दिनेश मानसेरा, मंजीत सिंह राजू, काशीपुर के मेयर दीपक बाली, सुरेंद्र सिंह नामधारी, सुभाष सरीन, दीपक अरोरा, प्रमोद जोहार, डी.एस. मान और राजीव सच्चर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती और पंजाबी संस्कृति के संरक्षण पर बल दिया।

कार्यक्रम का संचालन राहुल बाठला ने किया, जबकि अंत में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने समाज के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर