33.3 C
Rudrapur
Saturday, July 18, 2026

Rudrapur: सियासी खींचतान पर संगठन की लगाम! हाईकमान की क्लास के गले मिले शिव और विकास, जानें पूरा मामला…

अवश्य पढ़ें

बब्लू पाल, न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा और मेयर विकास शर्मा के बीच पिछले कई दिनों से चल रहा विवाद भाजपा नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद थम गया। दोनों नेताओं को देहरादून में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने तलब किया, जहां उन्हें संगठन की मर्यादा और अनुशासन का पालन करने की नसीहत दी गई। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से गले मिलकर विवाद समाप्त करने और मिलकर संगठन व क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने का भरोसा जताया।

बीते दिनों ड्रेनेज परियोजना और शहर के प्रस्तावित भव्य प्रवेश द्वार को लेकर दोनों नेताओं के बीच श्रेय लेने की होड़ सार्वजनिक रूप से सामने आई थी। इस दौरान दोनों पक्षों ने अलग-अलग पत्रकार वार्ताएं कर अपनी-अपनी भूमिका को प्रमुख बताया। नगर निगम में आयोजित शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान भी दोनों नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई थीं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा नेतृत्व ने दोनों नेताओं को देहरादून बुलाया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट किया कि भाजपा एक परिवार की तरह कार्य करने वाला संगठन है और सार्वजनिक विवाद पार्टी की छवि को प्रभावित करते हैं। उन्होंने दोनों नेताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन और जनता के हित में समन्वय के साथ काम करने का आग्रह किया।

बैठक के बाद विधायक शिव अरोरा और मेयर विकास शर्मा ने कहा कि वे भविष्य में किसी भी प्रकार के सार्वजनिक विवाद से बचेंगे और मिलकर रुद्रपुर के विकास तथा पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर