26.6 C
Rudrapur
Tuesday, July 21, 2026

रुद्रपुर पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों का तुलसी धाम मंदिर में भव्य स्वागत

अवश्य पढ़ें

गुरु महाराज के सान्निध्य में पंजाबी महासभा ने लिया समाज सेवा का संकल्प

बबलू पाल न्यूज़ प्रिंट रुद्रपुर। उत्तराखंड पंजाबी महासभा रुद्रपुर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का रविवार को ग्राम मालसा स्थित तुलसी धाम मंदिर में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने परम पूज्य गुरु महाराज जी के पावन सान्निध्य में पहुंचकर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। गुरु महाराज जी ने समाज में एकता, सेवा, संस्कार और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देने का संदेश देते हुए समाज के लोगों से संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। समारोह में कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हरीश जल्होत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश डाबर, प्रदेश महामंत्री राजकुमार फुटेला तथा जिला अध्यक्ष पंकज बांगा का अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं पुष्पमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत भी किया गया।

पदाधिकारियों ने तुलसी धाम मंदिर परिवार की ओर से मिले सम्मान और आत्मीय आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु महाराज जी का आशीर्वाद समाज को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करता है।

बैठक का संचालन समिति के अध्यक्ष राजकुमार खनिजो ने किया। इस अवसर पर समिति के सचिव विकास ग्रोवर, कोषाध्यक्ष विपिन बांगा, गुरदास बांगा, राजकुमार बांगा, तिलक राज बांगा, लक्ष्मण दास बांगा, भजन लाल बांगा, झंडा राम बांगा, बैजनाथ छाबड़ा, पंकज गांधी, सजन अनेजा, सुंदरलाल खुराना, नवीन बांगा, रिंकू खुराना, ओमप्रकाश बांगा, रोशन लाल गंभीर, कमल चिल्लाना, विकास गंभीर, आशीष बांगा, कुलदीप सिंह, गुरविंदर सिंह, भारत बांगा, राजेंद्र खुराना, राकेश बांगा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने परम पूज्य गुरु महाराज जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन के लिए आभार प्रकट किया तथा समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर