32.7 C
Rudrapur
Wednesday, July 22, 2026

रुद्रपुर व्यापार मंडल व डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के तत्वावधान में लगा फूड लाइसेंस कैंप, 50 से अधिक व्यापारियों को मौके पर मिला लाइसेंस

अवश्य पढ़ें

डिप्टी कमिश्नर, खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन कुमाऊँ मंडल डॉ. आर. एस. कठायत ने व्यापारियों से कहा कि खाद्य सामग्री में किसी भी तरह कोताही न बरते

बबलू पाल न्यूज प्रिंट रुद्रपुर। रुद्रपुर व्यापार मंडल एवं डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को मुख्य बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में फूड लाइसेंस बनाने एवं नवीनीकरण के लिए एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 50 से अधिक व्यापारियों ने फूड लाइसेंस के लिए आवेदन किया और सभी पात्र आवेदकों को मौके पर ही फूड लाइसेंस उपलब्ध करा दिए गए, जिससे व्यापारियों में उत्साह का माहौल रहा।कैंप का शुभारंभ डिप्टी कमिश्नर, खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन कुमाऊँ मंडल डॉ. आर. एस. कठायत, सहायक आयुक्त ललित मोहन पांडे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती आशा आर्य तथा व्यापार मंडल के संरक्षक बलविंदर सिंह विर्क, अर्जुन गुप्ता, केवल बत्रा,सुरमुख सिंह विर्क, पृथ्वीराज आर्य, महेश बब्बर, विजय जग्गा, ताराचंद्र अग्रवाल, राजेश घीक, बजरंग गर्ग, नरेंद्र बंसल सहित अनेक वरिष्ठ व्यापारियों ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर डॉ. आर. एस. कठायत ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी व्यापारियों को अपने फूड लाइसेंस की समय-समय पर जांच करते रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि खाद्य सामग्री को सुरक्षित स्थान पर रखें ताकि उसकी गुणवत्ता प्रभावित न हो। दुकानों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा एक्सपायरी एवं ब्रेकेज वाले सामान को अलग स्थान पर सुरक्षित रखें, जिससे उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।इस मौक़े पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने सभी अधिकारियों एवं वरिष्ठ व्यापारियों का चुनरी ओढ़ाकर, माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया,जुनेजा कहा कि रुद्रपुर व्यापार मंडल का प्रदेश में एक अपना स्थान है व्यापारी हितों के लिए व्यापार मंडल पहले भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है और भविष्य में भी व्यापार मंडल व्यापारियों के लिए सदैव अग्रणी रहेगा।सहायक आयुक्त ललित मोहन पांडे ने बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस विशेष कैंप में 50 से अधिक व्यापारियों ने फूड लाइसेंस के लिए आवेदन किया और उन्हें मौके पर ही लाइसेंस जारी किए गए। उन्होंने रुद्रपुर व्यापार मंडल एवं डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कैंप व्यापारियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हुआ। साथ ही उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि व्यापारी वर्ग खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक है और नियमों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर अमित आर्य कुकरेजा,सुमित अरोड़ा,अंशुल अग्रवाल, ओम छाबड़ा, अजीत सिंह, राजेंद्र तनेजा, सुशील नारंग, श्री ओम अग्रवाल, हरीश अरोरा , पवन गाबा पंकज बंगा, सोनू गुंबर, अनुज अग्रवाल, मुकुल मित्तल, अमन अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, प्रवेश गोयल, आयुष गर्ग सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर