24.7 C
Rudrapur
Friday, March 13, 2026

अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी रोडवेज बस, यात्रियों में मची चीख पुकार, आठ लोग घायल…..पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट देवप्रयाग से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। नेशनल हाईवे चंडीगढ़ से आ रही एक रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर देवप्रयाग बछेलीखाल के पास पलट गई। हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी रोडवेज बस

जानकारी के अनुसार हादसे में दौरान बस में कुल 34 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है सभी यात्री चंडीगढ़ से श्रीनगर आ रहे थे। तभी बस अनियंत्रित होकर। देवप्रयाग बछेलीखाल के पास पलट गई। हादसा होता ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

हादसे में आठ यात्री घायल

बताया जा रहा है बस हादसे में आठ यात्रियों को हल्की चोटें आई है। जिन्हें रेलवे के वाहन से सीएचसी देवप्रयाग में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि बस में 34 यात्री सवार थे जिसमें आठ यात्रियों को चोटें आई हैं। सभी लोग खतरे से बाहर हैं।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर