पंचमुखी श्री हनुमान बालाजी मंदिर में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों का स्वागत समारोह सम्पन्न

अवश्य पढ़ें

रुद्रपुर। आज पंचमुखी श्री हनुमान बालाजी मंदिर, गल्ला मंडी में मंदिर कमेटी द्वारा उत्तरांचल पंजाबी महासभा के सम्मानित पदाधिकारियों के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री राजकुमार फुटेला, कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष श्री हरीश जल्होत्रा, ऊधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष श्री पंकज बांगा, नगर अध्यक्ष नितिन भल्ला सहित भारत भूषण चुग, हरीश गुंबर, प्रदीप अरोरा, सुभाष नारंग, श्री गुलशन नारंग जी, श्री बाबू ढींगरा, सौरभ गाब, विजय फुटेला, अजय फुटेला, गगन वाधवा, मनोज अरोड़ा एवं अन्य सम्मानित सदस्यों का मंदिर कमेटी द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।इस दौरान भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने उत्तरांचल पंजाबी महासभा के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पंचमुखी श्री हनुमान बालाजी महाराज के दिव्य दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद एवं पुण्य लाभ प्राप्त किया।स्वागत करने वालों में प्रमोद मित्तल एडवोकेट, संजय गर्ग, अशोक राजपूत, सर्वेश मौर्य, सुधीर अरोरा, सुशील गाबा, राजकुमार सीकरी, सोनू अनेजा, प्रमोद यादव, सुनील पचौरी, मनीष मित्तल एडवोकेट, शिवांश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर