24.7 C
Rudrapur
Friday, March 13, 2026

हाथी ने किया वाहन चालक पर हमला, इलाज के दौरान हुई मौत…पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट ऋषिकेश में हाथी ने वाहन चालक पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतक व्यक्ति उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है।

हाथी ने किया वाहन चालक पर हमला

घटना मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। ऋषिकेश में थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में हिल बाईपास मार्ग पर मोनी बाबा तिराहे के पास हाथी ने मैक्स वाहन पर हमला कर दिया। जिसमे चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

इलाज के दौरान हुई चालक की मौत

इलाज के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सतेंद्र उर्फ सोनू निवासी पायल कॉलोनी, बिजनौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है सतेंद्र नीलकंठ महादेव की ओर सवारियों को छोड़ने के लिए जा रहा था। इस बीच तिराहे के पास हाथी ने वाहन पर हमला कर दिया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर