spot_img

Lucknow: पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट के फैसले का राजभर ने किया स्वागत, बोले- हम तैयार

अवश्य पढ़ें

spot_img

न्यूज प्रिन्ट लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सरकार चुनाव कराने के लिए तैयार है और पंचायत चुनाव की मतदाता सूची भी तैयार हो चुकी है। पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट आने के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

हाईकोर्ट ने प्रदेश में तीन महीने के भीतर पंचायत चुनाव कराने का फैसला दिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राजभर ने कहा कि अब गेंद पिछड़ा वर्ग आयोग के पाले में है। आयोग की रिपोर्ट मिलते ही चुनाव कराने की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा।

मंत्री ने बोर्ड परीक्षाओं और विधानसभा चुनाव के साथ पंचायत चुनाव कराने को लेकर कहा कि इसमें कोई दिक्कत नहीं होगी और सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी।

चुनाव की निष्पक्षता पर सपा को घेरा

ओम प्रकाश राजभर ने चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाने को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब सपा चुनाव जीतती है तो प्रक्रिया सही मानी जाती है, लेकिन हारने पर सवाल क्यों उठाए जाते हैं?

राजभर ने 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों तथा 2019 के लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि सपा ने हार के बाद सवाल उठाए थे, जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के 37 सांसद जीतकर संसद पहुंचे तो चुनाव पर सवाल नहीं उठाए गए।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर