spot_img

Uttarakhand: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, यूकेडी ने भानियावाला में फूंका भाजपा का पुतला

अवश्य पढ़ें

spot_img

न्यूज प्रिन्ट जौलीग्रांट। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने भानियावाला तिराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला फूंकते हुए दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने पर विरोध जताया।

प्रदर्शन में यूकेडी नेता संजय चौधरी और एसडीएम कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित ममगाईं सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय सुनिश्चित करने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद से हटाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय मिलना चाहिए और हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर