spot_img

Dehradun: यूपीईएस की मेस-कैफेटेरिया में खाद्य सुरक्षा की जांच, दाल-सब्जी और पानी के नमूने लिए

अवश्य पढ़ें

spot_img

देहरादून। यूपीईएस विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मेस और कैफेटेरिया का निरीक्षण किया। शुक्रवार को हुई इस कार्रवाई के दौरान पानी, पकी हुई दाल और सब्जी के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने विश्वविद्यालय परिसर में भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और पेयजल की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह कार्रवाई विभाग के आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर की गई।

निरीक्षण के दौरान टीम ने खाद्य लाइसेंस, पानी की जांच रिपोर्ट, कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र, पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट और खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने अधिकारियों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए।

विभाग के अनुसार, शैक्षणिक संस्थानों की मेस और कैफेटेरिया में खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी है, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी भोजन करते हैं। आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि विद्यार्थियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। नमूनों की जांच में किसी तरह की अनियमितता सामने आने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी मंजू तिवारी और नगर निगम देहरादून के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। विभाग ने स्पष्ट किया कि प्रदेशभर में खाद्य प्रतिष्ठानों की निगरानी और निरीक्षण का अभियान जारी रहेगा।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर