spot_img

Newdelhi: दिल्ली की रामलीला में जलेगा 30 फीट का कॉकरोच का पुतला, सीजेपी ने बताया तमाशा

अवश्य पढ़ें

spot_img

न्यूज पिन्ट नई दिल्ली। दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित होने वाली रामलीला इस बार एक अनोखी वजह से चर्चा में है। श्री केशव रामलीला समिति ने रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों के साथ 30 फीट ऊंचा कॉकरोच का पुतला जलाने की योजना बनाई है। समिति के अनुसार, इसके माध्यम से गंदगी और मैल के खिलाफ संदेश देते हुए स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।

इस फैसले पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने तंज कसते हुए आयोजकों को मुफ्त प्रचार के लिए धन्यवाद दिया। वहीं, पार्टी की कानूनी प्रमुख रत्ना सिंह ने इस कदम को तमाशा करार दिया।

समिति के अध्यक्ष और भाजपा विधायक अशोक गोयल ने स्पष्ट किया कि इस पहल के पीछे कोई राजनीतिक मंशा नहीं है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य बुराई पर अच्छाई की जीत के संदेश के साथ स्वच्छ भारत और स्वच्छ दिल्ली अभियान को बढ़ावा देना है।

हालांकि, कॉकरोच का पुतला जलाने की योजना को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों ने धार्मिक आयोजन में इस तरह के प्रतीक के इस्तेमाल पर सवाल उठाए, जबकि कई लोगों ने स्वच्छता का संदेश देने की पहल का समर्थन किया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर