न्यूज प्रिन्ट देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाया जाए।
मंत्री ने बताया कि नंदा गौरा योजना से वंचित रह गई पात्र बालिकाओं के लिए जल्द विज्ञप्ति जारी की जाएगी। उन्होंने प्रदेश की पात्र बेटियों से 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की, ताकि कोई भी लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री बाल समृद्धि योजना भी शुरू की जाएगी।





