न्यूज प्रिन्ट देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। चयनित अभ्यर्थियों में 13 महिलाएं भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता प्रदेश की अन्य बेटियों को भी सरकारी सेवाओं में आने के लिए प्रेरित करेगी।
सीएम ने कहा कि नायब तहसीलदार राजस्व प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके निर्णयों का सीधा असर लोगों की जमीन, आजीविका और अधिकारों पर पड़ता है। उन्होंने अधिकारियों को नामांतरण, पैमाइश, सीमांकन और राजस्व अभिलेखों से जुड़े मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण करने की नसीहत दी।





