न्यूज प्रिन्ट हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे एएसआई के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैरागी कैंप की ओर जाने से रोकने पर कार सवार दंपती ने पुलिसकर्मी से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की।
इस दौरान महिला ने एएसआई को थप्पड़ मार दिया। बताया जा रहा है कि दंपती ने खुद को मेजर बताकर पुलिसकर्मी पर रौब जमाने की कोशिश भी की। घटना के बाद मौके पर हंगामा हो गया।





