न्यूज़ प्रिंट रूद्रपुर। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने गुरूवार को सिडकुल में लुमिनियस के नवनिमित सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उदघाटन किया। इसके बाद कुछ देर आराम करने के पश्चात वे कैंची धाम के लिए रवाना हो गये। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर आज दोपहर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ इंडिगो की फ्लाईट से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह कार से सिडकुल में लुमिनियस के नवनिर्मित सोलर पावर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट पहुंचे और नये प्लांट का विधिवत शुभारम्भ किया। उन्होंने प्लांट प्रबंधन को शुभारम्भ पर बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। बता दें सचिन तेंदुलकर लुमिनियस कंपनी के ब्राण्ड एंबेसडर हैं। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर प्रबंधकों ने सचिन तेंदुलकर का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। प्लांट के उदघाटन के बाद सचिन तेंदुलकर ने कुछ देर विश्राम किया उसके पश्चात वे कैंची धाम के लिए रवाना हो गये। बता दें तेंदुलकर परिवार के साथ चार दिन के भ्रमण पर आये हैं जिसके तहत उनका रानीखेत, अल्मोड़ा, कौसानी और मुनस्यारी जाने का कार्यक्रम संभावित है। 31 मार्च को उन्हें इंडिगो की फ्लाईट से वापस दिल्ली रवाना होना है।
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने गुरूवार को सिडकुल में लुमिनियस के सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उदघाटन किया।





