26.1 C
Rudrapur
Tuesday, May 5, 2026

भाजपा नेता के घर पर हुआ हमला, बाइक सवार बदमाशों ने की दो राउंड फायरिंग…..पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट रामनगर भाजपा नेता के घर पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग की है। फायरिंग के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। बदमाशों ने भाजपा नेता के घर दो राउंड फायरिंग की और फिर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के अधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

भाजपा नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग

रामनगर में बीजेपी के एक नेता के घर पर हमला हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता के घर पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की। गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

देर रात दिया घटना को अंजाम

मिली जानकारी के मुताबिक गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर में भाजपा नेता रॉबिन चौधरी का घर है। उनके घर के बाहर देर रात 11.30 पर एक बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश आए। बदमाशों ने उनके घर पर दो राउंड फायरिंग की। एक गोली उनकी कार पर लगी जबकि एक गोली गेट पर जाकर लगी। जैसे ही घर के लोग बाहर आए तो बदमाश फरार हो गए।

फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों में मचा हड़कंप

देर रात फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार के मुताबिक आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर