19.7 C
Rudrapur
Saturday, March 14, 2026

हल्द्वानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, 16 साल के नाबालिग को मारी गोली, हालत गंभीर…..पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट हल्द्वानी में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। देवलचौड़ क्षेत्र में बदमाशों ने 16 साल के नाबालिग को गोली मार दी। नाबालिग को गंभीर हालत में इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से किशोर की हालत गंभीर देख बरेली रेफर कर दिया है।

16 साल के नाबालिग को मारी गोली

घटना रविवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घटना हल्द्वानी कोतवाली के टीपी नगर चौकी क्षेत्र की है। कुछ बदमाशों ने 16 साल के नाबालिग को गोली मार दी। किशोर को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने किशोर की हालत गंभीर देख बरेली के राम मूर्ति अस्पताल रेफर कर दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर