सिलिंडर फटने से महिला झुलसी, तीन घायल….. पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, हल्द्वानी। पीलीकोठी जगदंबा विहार कॉलोनी में चाय बनाते हुए अचानक एक घर में सिलिंडर फट गया। सिलिंडर तेज धमाके के साथ फटा जिस से पूरे मकान में आग लग गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गई।

चाय बनाते हुए अचानक फटा सिलिंडर

हल्द्वानी में पीलीकोठी जगदंबा विहार कॉलोनी में एक घर में एक महिला चाय बना रही थी। इसी दौरान अचानक सिलिंडर फट गया। तेज धमाके के साथ सिलिंडर फटने से तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। जिस वक्त मकान में आग लगी उस वक्त लोग घर में ही मौजूद थे। धमाके की आवाज सुनकर लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे।

एक महिला झुलसी, तीन घायल

सिलिंडर फटने की घटना में जहां एक महिला झुलस गई तो वहीं दो बच्चों और एक महिला को सिलिंडर के अवशेष शरीर में लगने से चोटें आई हैं। झुलसी महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि अन्य तीन घायलों को अस्पताल में इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।

आग लगने से लाखों का नुकसान

बताया जा रहा है कि घर में पूजा-पाठ होनी थी जिसके लिए महिलाएं तैयारी कर रहीं थी। परिवार की महिलाएं सुबह 4:30 बजे घर के निचले तल में चाय बना रही थी। इसी दौरान सिलिंडर फट गया और आग लग गई। आग के कारण फ्रिज का कंप्रेशर फट गया। जिस से आग ने और भी भीषण रूप ले लिया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। आग लगने से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर