30.2 C
Rudrapur
Monday, October 20, 2025

अगर पीएम मोदी सत्ता में लौटते हैं तो चीन को कैसी खुशी? चुनाव के नतीजों पर जिनपिंग की पैनी नजर….. पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, रूद्रपुर। 4 जून को भारत में लोकसभा चुनाव के नतीजे आने हैं। नतीजों पर केवल देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नजर है। हर किसी के मन में यह उत्सुकता है कि भारत का अगला पीएम कौन होगा और कौन सी पहाड़ी की सरकार बनने जा रही है। हालांकि 1 जून को हुए अंतिम चरण के मतदान के बाद अधिकांश एग्जिट पोल ने पीएम मोदी की जीत की हैट्रिक लगाने का अनुमान लगाया है। हालांकि फाइनल नजीते 4 जून को आएंगे। जिसपर पड़ोसी देश चीन की भी नजर है।बता दें कि चीन को हर मामलों में भारत का विरोधी माना जाता है।

चीन की पीएम मोदी से और भारत से कई बार टकराव की खबरे भी आई है। हालांकि इस बीच चीनी मीडिया ने लिखा है कि अगर पीएम मोदी सत्ता में लौटते हैं तो दोनों देशों के लिए बेहतर रहने वाला है। विदेश नीति और कूटनीति मजबूत होगीचीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स में एक चीनी एक्सपर्सट्स के हवाले से लिखा गया है कि भारत के पीएम तीसरी बार भी भारत की सत्ता में आते हैं तो इससे भारत की विदेश नीति और कूटनीति पहले से ज्यादा मजबूत होगी। बता दें कि ऐसा कहा जाता है कि चीन सरकार का चीनी मीडिया में पूरा नियंत्रण है यानी की ये सारी बातें चीनी सरकार की देखरेख में लिखी गई होंगी।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर