39.1 C
Rudrapur
Wednesday, June 10, 2026

तपिश के कारण कुत्ते हुए आक्रामक, दो दिन में 45 को काटा

अवश्य पढ़ें

Ad.

काशीपुर। भीषण गर्मी के कारण कुत्तों का स्वभाव बदलता दिख रहा है। कुत्ता काटे मरीज सरकारी अस्पताल पहुंचकर रैबीज के टीके लगवा रहे हैं। दो दिनों में ही 45 लोगों को कुत्तों ने काट लिया है। एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में जसपुर, बाजपुर, केलाखेड़ा, रामनगर, रेहड़, ठाकुरद्वारा, सुल्तानपुर पट्टी, अलीगंज, महुआखेड़ा गंज, प्रतापपुर, कुंडेश्वरी आदि क्षेत्रों से भारी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। तपिश के कारण कुत्ते आक्रामक हुए हैं। सरकारी अस्पताल के इंजेक्शन कक्ष प्रभारी हरीश जोशी ने बताया कि 18 जून को कुत्ता काटने के 29 और 19 जून को 16 मरीज पहुंचे, जिन्हें एंटी रैबीज का टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि एक महीने से कुत्ता काटने के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अस्पताल में एंटी रैबीज पर्याप्त है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर