spot_img

Rishikesh News: एशियन योगासन चैंपियनशिप के लिए शिवम चयनित

अवश्य पढ़ें

spot_img

आदर्श ग्राम निवासी शिवम गोस्वामी का दुबई में 25 से 27 जून को आयोजित एशियन योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है।

Ad.

शिवम अंतरराष्ट्रीय योगासन खिलाड़ी हैं। उनका चयन योगा स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से हुआ है। शिवम ने इससे पहले योग में पांच बार विश्व रिकॉर्ड बनाने के साथ योगा वर्ल्ड कप में दो बार और अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में एक बार स्वर्ण पदक जीता है। थाईलैंड में एशियाई चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक जीत चुके हैं।

योगाचार्य शिवम अपना नाम दो बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड्स में दर्ज कराने के साथ ही वर्ष 2019-2020 में दो बार योगा वर्ल्ड रिकॉर्ड और एक बार गोल्डन बुक में दर्ज करा चुके है। वह वर्ष 2020 में बेस्ट योग गुरु अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर वे कई बार स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। शिवम नेशनल योगासन कोच भी हैं। वे वर्तमान में लक्ष्य योग एकेडमी ऋषिकेश में योग का प्रशिक्षण दें रहे हैं। होनहार योगाचार्य के चयन से परिवार व गांव में खुशी की लहर है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर