spot_img

Rudrapur: अमरनाथ यात्रा गए श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचा रुद्रपुर…पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

spot_img

तमाम राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने श्रद्धालुओं का किया जोरदार स्वागत

न्यूज़ प्रिंट,रुद्रपुर। अमरनाथ यात्रा गए श्रद्धालुओं का जत्था बाबा अमरनाथ के दर्शन कर आज रुद्रपुर वापस लौटा, जहां तमाम राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। अमरनाथ सेवा मंडल के अध्यक्ष अजय चड्ढा और महामंत्री मनीष चुघ ने बताया कि यह 22वीं यात्रा थी और 9 जुलाई को वह दिल्ली से अमरनाथ के लिए रवाना हुए। जहां उन्होंने 12 जुलाई से अमरनाथ यात्रा प्रारंभ की और उनकी यात्रा बेहद सुखद और शानदार रही। बाबा अमरनाथ के दर्शन कर सभी का जीवन धन्य हो गया ।उन्होंने बताया कि बाबा अमरनाथ के दर्शन को बाद वह माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने माता के दर्शन किए और रुद्रपुर के लिए रवाना हुए।

add:

आज रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर सभी श्रद्धालुओं का तमाम संगठनों से जुड़े लोगों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने बताया कि अमरनाथ सेवा मंडल के तत्वाधान में महाशिवरात्रि पर्व पर विशाल भंडारे और जागरण का आयोजन किया जाएगा। संजय जुनेजा वेद ठुकराल किरण वर्क मानस जयसवाल मनोज मदन सोनू वर्मा मयंक कक्कड़ राजकुमार शाह पवन गाव राजकुमार सिकरी राजेश पप्पल अरोड़ा मनोज छाबड़ा संदीप रावमानिक अरोरा, जतिन नागपाल, नमन चवाला, मनमोहन सिंह, रवि दिवाकर, विक्की वाल्मीकि, शुभ शर्मा, राजकुमार खनिजो, अशोक गुंबर, राजेश कामरा आदि लोग शामिल थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर