25.1 C
Rudrapur
Wednesday, February 11, 2026

उधम सिंह नगर पुलिस प्रशासन ने पुलिस लाईन रुद्रपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया 78वाँ स्वतंत्रता दिवस…पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

सभी सम्मानित नागरिकों को उधम सिंह नगर पुलिस परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

न्यूज़ प्रिंट,रुद्रपुर। आज 15 अगस्त 2024 को 78 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री श्री गणेश जोशी जी मा0 मंत्री कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा पुलिस लाईन प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया व तिरंगा झंडा फहराया गया। इसके बाद महोदय द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर अपना व्याख्यान दिया। मुख्य अतिथि महोदय द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके परिजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया एव उधम सिंह नगर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों को विशिष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र व सम्मान चिन्ह प्रदान किए गए l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर महोदय द्वारा प्रभारी मंत्री महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर जनपद उधम सिंह नगर के स्वतंत्रता संग्राम सैनानी, विधायक रुद्रपुर, जनपद के सभी गणमान्य नागरिक व अन्य विभागों के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहेl

add:
- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर