मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. डब्बू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, सुबह से लगा बधाई देने वालों का तांता

अवश्य पढ़ें

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तरुण पंत ने मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर ‘डब्बू’ का जन्मदिन दी शुभकामनाएं

बबलू पाल न्यूज प्रिंट हल्द्वानी। उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर ‘डब्बू’ का जन्मदिन आज शनिवार को हल्द्वानी स्थित उनके आवास पर धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, दायित्वधारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, किसानों एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी डॉ. अनिल कपूर ‘डब्बू’ को अध्यक्ष के रूप में दर्ज किया गया है।

इस दौरान लोगों ने डॉ. अनिल कपूर ‘डब्बू’ के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें ‘आधुनिक मंडी का शिल्पकार’ बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मंडी व्यवस्था को किसानों और श्रमिकों से जोड़ने की दिशा में विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं।जन्मदिन के अवसर पर आवास पर दिनभर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर, माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर डॉ. डब्बू को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सुबह से ही उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी रहा। विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।इस अवसर पर भाजपा उत्तराखंड कार्यसमिति सदस्य एवं धामी सेना के प्रदेश अध्यक्ष तरुण पंत ने डॉ. अनिल कपूर ‘डब्बू’ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके पास संगठन, समाज और किसानों से जुड़े विषयों का लंबा अनुभव है। उन्होंने कहा कि डॉ. डब्बू जैसे अनुभवी व्यक्ति को राज्यसभा में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना चाहिए, ताकि वे किसानों, युवाओं, छात्रों और प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को उच्च सदन में उठा सकें।तरुण पंत ने कहा कि वह इस विषय को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी वार्ता करेंगे। उन्होंने डॉ. डब्बू के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनका अनुभव प्रदेश के लिए उपयोगी है।गौरतलब है कि डॉ. अनिल कपूर ‘डब्बू’ लंबे समय से मंडी एवं किसान हितों से जुड़े विषयों को लेकर सक्रिय रहे हैं। हाल के दिनों में मंडी क्षेत्र में किसानों और श्रमिकों से जुड़े कार्यक्रमों में भी उनकी सक्रियता सामने आई है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर